खोड़ारे। थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में मिशन शक्ति अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली
अकबर अली खोड़ारे।
खोड़ारे गोंडा। महिला तथा बालिकाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों की रोकथाम को लेकर शासन के निर्देश पर मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत कराई गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं तथा छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक करना और उन्हें आत्मरक्षा के गुण बताना है। जिसको लेकर एक बार फिर इस अभियान की शुरुआत कर दी गई है।
इसका शुभारंभ थाना खोडारे प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह के द्वारा किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च के साथ जागरूकता रैली का आयोजन हुआ। जिसमें महिला पुलिस कर्मियों के साथ स्वयं प्रभारी निरीक्षक के द्वारा रैली के माध्यम से महिलाओं तथा छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें विषम परिस्थितियों में अपने बचाव तथा सुरक्षा के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं तथा बालिकाओं के साथ बढ़ रहे छेड़छाड़ तथा अपराधियों पर लगाम लगाने तथा अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान की शुरुआत कराई गई। इस अभियान के तहत क्षेत्र की महिलाओं तथा स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों के द्वारा विषम परिस्थितियों में अपने सम्मान की सुरक्षा तथा आत्मरक्षा के गुण की जानकारी दी गई। साथ ही जरूरत पड़ने पर शासन के निर्देश पर प्रशासन के द्वारा दिए जाने वाले सहायता के बारे में जानकारी दी जा रही है। इस अभियान के दौरान क्षेत्र के सभी महिलाओं तथा छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जिनमें वूमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, चाइल्डलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, एंबुलेंस सेवा 108 102 आदि के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया।

इस कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे खोडारे थाना के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह के निर्देश में महिला तथा पुरुष पुलिस कर्मियों के द्वारा निकाली गई फ्लैग मार्च रैली ग्लोरियस पब्लिक स्कूल बभनजोत गोंडा से होकर मुख्य मार्गों से होते हुए विभिन्न स्थानों पर पहुंच कर थाना प्रभारी निरीक्षक अपने क्षेत्र की महिलाओं तथा बालिकाओं को सुरक्षा की भावनाओं का एहसास कराया तथा जरूरत पड़ने पर तुरंत पुलिस सहायता मुहैया कराने का विश्वास दिलाया।इस अवसर पर चौकी प्रभारी अरुण कुमार राय, हेड कांस्टेबल धर्मवीर सिंह , तेज नारायण गुप्ता , पंकज यादव,मय फ़ोर्स विद्यालय की प्रधानाचार्य एकता गुप्ता सहित महिला पुलिस, विद्यालय समस्त स्टॉफ,बच्चे उपस्थित रहे

गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 