खोड़ारे।पैदल चल रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर उपचार के दौरान हुई मौत
पैदल चल रहे व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर उपचार के दौरान हुई मौत
अकबर अली।
खोड़ारे गोंडा: बताते चलें कि राजाराम पुत्र स्वर्गीय बुधई निवासी ग्राम अलीनगर थाना खोडारे का जिला गोंडा का मूल निवासी है जिनका लड़का विफई पुत्र राजाराम उम्र 45 वर्ष लगभग अपने घर से दूध लेकर समय करीब 6:30 बजे गौरा चौकी बाजार आ रहा था कि रास्ते में ग्राम पिपरा अदाई मेन रोड पर सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल UP 43 AV 4142 नाम पता अज्ञात के चालक द्वारा तेज रफ्तार से लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए मेरे लड़के विफई को जोरदार टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसके बाद मेरा लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में मैं अपने लड़के को वहीं पास मैं अब्दुल तारिक मेमोरियल हॉस्पिटल गौरा चौकी पिपरा अदाई ले गया प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर द्वारा जिला अस्पताल गोंडा भेज दिया गया गोड अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मेरे लड़का विफई की मृत्यु हो गई इस बारे में थाना प्रभारी से जब जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि एफ आई आर लिखा जा चुका है शव जिला मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।


बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 