खोड़ारे पुलिस ने 450 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खोड़ारे पुलिस ने 450 ग्राम चरस के साथ दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट अकबर अली।
खोड़ारे गोंडा। होली व शबे बारात को लेकर पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने की दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान मकोईया बैरियर के पास बभनान से आ रहे दो व्यक्ति को रोका तलाशी ली गई तलाशी के दौरान 450 ग्राम नाजायज चरस मिला। पूछताछ के दौरान दोनो अभियुक्त ने अपना नाम इमरान अंसारी पुत्र महबूब इलाही निवासी वार्ड नंबर 10 महागौरी नगर बभनान थाना गौर बस्ती दूसरे ने अपना पता अमन सिंह पुत्र अजय सिंह निवासी महुआ डाबर थाना गौर जनपद बस्ती बताया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक नीरज कुमार सिंह, उप निरीक्षक प्रेमचंद गुप्ता, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार, हेड कांस्टेबल छत्रधारीपाल, हेड कांस्टेबल अमरनाथ मौजूद रहे। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर माननीय न्यायालय के लिए भेज दिया गया है।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 