मेरठ:राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में विकास भवन में हुयी बैठक
राष्ट्रीय लोक अदालत में करें अधिक से अधिक वादो का निस्तारण-सीडीओ
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। सीडीओ ने अधिकारियों को 12 मार्च 2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए वादों का चिन्हांकन प्राथमिकता पर करने व अधिक से अधिक लंबित वादो का निस्तारण कराने के लिए कहा। वहीं आईजीआरएस से संबंधित लंबित वादो का निस्तारण भी प्राथमिकता पर कराने के लिए कहा।

सीडीओ शशांक चैधरी ने नगर पालिका, नगर पंचायत, राजस्व, बैंक, आवास विकास, माध्यमिक शिक्षा, आबकारी, वन आदि विभिन्न विभागो के अधिकारियों से अधिक से अधिक वादो का निस्तारण राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन कराने के लिए कहा। उन्होने कहा कि समेकित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) से संबंधित जिन विभागो द्वारा अभी तक निस्तारण नहीं किया गया है वह प्राथमिकता पर निस्तारण कराये।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर संदीप भागिया सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

गोंडा दिवंगत पत्रकार सुलेमान के परिवार को मिली आर्थिक सहायता, डीएम ने सौंपा 20 हजार का चेक
खोड़ारे थाने के नवागत थाना प्रभारी ज्ञान सिंह ने संभाला कमान
बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया 