गौरा:सपा केेेे कद्दावर नेता अब्दुल कलाम मलिक ने हजारों समर्थकों के साथ संजय विद्यार्थी को दिया समर्थन
समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता अब्दुल कलाम मलिक ने अपने आवास राघव बस्ती में कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बैठक कर सपा प्रत्याशी संजय विद्यार्थी को दिया समर्थन
बभनजोत गोंडा।
गोंडा जिले के गौरा विधानसभा में एक बार फिर सियासत गरम हो गई है समाजवादी पार्टी से टिकट का दावेदारी कर रहे अब्दुल कलाम मलिक को टिकट ना मिलने पर उन्होंने अपने आवास पर जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। अब्दुल कलाम मलिक ने अपने हजारों समर्थकों व कार्यकर्ताओं से वार्ता कर सबकी सहमति से 301 गौरा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी संजय विद्यार्थी को समर्थन दिया है। श्री मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि हम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता है और समाजवादी पार्टी के लिए हमारा पूरा परिवार हमेशा तत्पर रहेगा। और उन्होंने संजय विद्यार्थी को जीत दिलाने का दीया भरोसा। वही जिला अध्यक्ष आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी बात राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से हो चुकी है उन्होंने यह आश्वासन दिया है कि हमारी सरकार बनने जा रही हैं और मलिक परिवार का सम्मान संजय विद्यार्थी से ज्यादा दिया जाएगा। वही सपा प्रत्याशी संजय विद्यार्थी ने संबोधित करते हुए मलिक परिवार व आए हुए कार्यकर्ता जनता जनार्दन को धन्यवाद दिया

इस अवसर पर सपा अल्पसंख्यक सभा राष्ट्रीय सचिव रईस अहमद उर्फ बब्बू प्रधान, यूव जनसभा प्रदेश सचिव शकील अहमद, अब्दुल हफीज मलिक, अब्दुल लतीफ मलिक, मंजूर मलिक, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश सचिव तुलसी राम राजभर,सहित हजारों कार्यकर्ता वाह समर्थक रहे मौजूद


गौरा विधानसभा में 188 लाख रुपये की लागत से बनेगा संपर्क मार्ग, विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कराया शुभारंभ
गोंडा: मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे सपा नेता संजय विद्यार्थी हाउस अरेस्ट, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
गौरा विधानसभा में विकास को मिली नई गति, 10 करोड़ की 38 परियोजनाओं का लोकार्पण
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय पर बभनजोत में हुआ भव्य स्वागत समारोह
छपिया में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को वितरित किए गए स्मार्ट फोन 