बभनजोत। गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने कल वर्चुअल रैली व केंद्रीय बजट के मुद्दे पर की प्रेस वार्ता
रिपोर्ट अकबर अली बभनजोत।
बभनजोत गोंडा। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बभनजोत ब्लॉक अंतर्गत गौरा चौकी पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की । इस दौरान छपिया ब्लॉक सहित बभनजोत ब्लाक क्षेत्र के अनेक मीडिया कर्मी मौके पर मौजूद रहे । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तत्वाधान में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत लाभकारी बजट 2022-23 एवं आगामी वर्चुवल रैली को लेकर 301 गौरा के बीजेपी विधायक द्वारा प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया । इस दौरान विधायक ने सरकार द्वारा चलाए गए पांच वर्ष के कार्यकाल में जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी । उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने अपने कार्यकाल में सड़क , विजली , पानी , स्वास्थ्य , शिक्षा के मामले में बेहतर कार्य किये है ।

हमारी सरकार में बिना किसी भेदभाव के पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिला है । उन्होंने दावा किया कि इस विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी के प्रत्याशी जिले में 7 विधानसभा सीटों पर चुनाव जीतकर पुनः प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी । विधायक ने बताया कि दो फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुवल रैली है , जिसका प्रसारण सुबह 10 बजे से छपिया कस्बे के राम सुरेमन इंटर कॉलेज में होगा और लोगो को कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इसे दिखाया जावेगा । आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नीरज पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बभनजोत शोहरत प्रसाद वर्मा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजद रहे ।

बभनजोत,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करके संविधान की शपथ दिलाई
अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर गौरा विधानसभा क्षेत्र में हुए धार्मिक आयोजन, मुख्यमंत्री बनने की कामना
बभनजोत ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि व भाजपा नेता नीरज पटेल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
बढ़ती महंगाई के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, रईस अहमद के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा
गोंडा: बभनजोत ब्लॉक के त्रि-दिवसीय जन कल्याण मेले का समाधान और सम्मान के साथ समापन, 70 से अधिक आयुष्मान कार्ड बने 